सेनेटरी गोदाम में चोरी का खुला भेद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):गत दिनो एक सैनेटरी के गोदाम में हुई सनसनीखेज चोरी का भेद पुलिस ने खोल दिया है और इस सिलसिले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सैनेटरी फिटिंग का सामान बरामद हुआ है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने धारा 379 भादवि में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार, जिसके कब्जे से चोरी का पाइप फिटिंग का सामान बरामद किया है।आरोपी गांव दौमी का संदीप है।पुलिस ने संदीप को जेल भेज दिया है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























