हापुड में 75 राशन मॉडल शॉप का होगा निर्माण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न के डोर स्टेप डिलीवरी के सिंगल स्टेज व्यवस्था के अंतर्गत खाद्यान्न के वाहनों को दुकानों तक सुगमता पूर्वक पहुंचाने हेतु की गई बैठक। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया की उचित दर विक्रेताओं की दुकान संकरी गलियों में होने के कारण खाद्यान्न वहां तक नहीं पहुंच पाता हैं इसके साथ ही आम जनमानस को खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए दुकानों तक पहुंचने में कठिनाई होती है इसको दृष्टिगत रखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाएं तथा शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत /नगर पालिका परिषद/ नगर निगम अपने आर्थिक स्रोतों मनरेगा आदि योजनाओं से राशन की दुकानों का निर्माण कराएंगे। यह निर्माण ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्र में सामुदायिक भवनों के नजदीक स्थान की उपलब्धता के आधार पर बनाए जाएं और ऐसे भवनों का निर्माण केवल सरकारी भूमि पर किया जाएगा। उन्होंने बताया की दुकानों की महत्वता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उन दुकानों पर विद्युत देयको का भुगतान सेवाएं पीएम वाणी के अंतर्गत ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम जनमानस की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के लिए भी अनुमति दी जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित मॉड्यूल के अनुसार इन दुकानों का क्षेत्रफल 484 वर्ग फिट होगा और इन दुकानों का निर्माण बड़े कक्ष में किया जाएगा दुकान के पास एक बरामदा भी बनाया जाएगा जिससे आम जनमानस को बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके । बरामदे में तीन स्थानों पर नोटिस बोर्ड और एक स्थान पर सूक्ष्म वृक्षारोपण हेतु भी स्थान शामिल किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नई उचित दर दुकानों का निर्माण सबसे पहले प्रदेश के सभी विकास खंडों में किया जाएगा उसके बाद भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में 75 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। जनपद हापुड़ में भी 75 उचित दर दुकानों का निर्माण मॉडल शॉप के रूप में कराया जाएगा । इसके लिए अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिला अधिकारियों व अधिशासी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को स्थान चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया।
घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी…
Read more
























