कुशल कारीगरों को मिलेगा दस दिन का प्रशिक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जनपद हापुड़ हेतु चिन्हित उत्पाद घरेलू सजावटी सामान से संबंधित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण विभिन् संस्थाओं के माध्यम से प्रदान कराया जाना है। वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 10 दिनो के प्रशिक्षण हेतु उक्त उत्पाद से जुड़े कुशल एवं अकुशल कारीगरों एवं हस्तशिल्पियो के आवेदन पत्र आमंत्रित किया है इस योजना के अंतर्गत इच्छुक आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक यू0पी0 का मूल निवासी हो, आवेदक तथा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजना अंतर्गत एक बार लाभान्वित किया जाएगा तथा आवेदक की शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है प्रशिक्षण उपरांत आवेदक को टूलकिट एवं मानदेय भी प्रदान किया जाना प्रस्तावित है योजना के अंतर्गत इच्छुक आवेदक कार्यालय की वेबसाइट www.diupmsme.upsd c.gov.in पर आवेदन पर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20.08.2023 है। योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























