👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों और कार्यालयों को तिरंगा लाइटों से सजाया गया। देशभक्ति के रंग में रंगे इन भवनों के साथ सेल्फी लेने वालों की भी होड़ लगी रही। तिरंगे के तीन रंगों की लाइटों ने भवनों पर चार चांद लगा दिए। देशभक्ति से जनपद के समस्त थाने जगमगा उठे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद हापुड़ के समस्त थानों को तिरंगा की लाइट से सजाया गया। इस अवसर पर सभी में एक अलग उत्साह नजर आया। कई लोगों ने तो तिरंगा लाइटों से सजे भवनों के साथ सेल्फी भी ली।





















