👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में वन विभाग की टीम ने हरी लकड़ी से भरे एक वाहन को पकड़ा जिसे वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और क्षेत्रीय कार्यालय ले आई। वन विभाग की कार्यवाही से हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है।
जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में वन विभाग की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि इसी बीच उसने हरी लकड़ी से भरे एक वाहन को रोक लिया। चालक से जब दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागज दिख नहीं पाया। इसके पश्चात वन विभाग की टीम वाहन को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय कार्यालय ले आई और जांच शुरू कर दी।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540






























