हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत दो अगस्त को एक व्यापारी की दुकान से हुई चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आठ लाख छह हजार 284 रुपए, एक बाइक, एक तमँचा, एक डीवीआर, एक चाकू व एक बैग बरामद किया है। पुलिस ने सादिक पुत्र आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला जमाईपारा बक्सर सिम्भावली तथा अमन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी आर्य नगर मुरादनगर गाज़ियाबाद को रविवार की सुबह 8.30 बजे बक्सर गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है।

गढ़ सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि हापुड़ निवासी व्यापारी विकास गोयल की सिंभावली में दुकान है जहां दो अगस्त को चोरों ने दुकान का शटर काटकर 13 लाख 62,000 रुपए की चोरी को अंजाम दिया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ लाख छह हजार रुपए नकद, एक बाइक, एक तमंचा, एक चाकू, एक बैग बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से खुश व्यापारियों ने पुलिस का आभार जताया।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950





























