हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की ऊर्जा निगम की विजिलेंस विभाग की टीम ने मेरठ जनपद के गांव अजराड़ा में शुक्रवार की तड़के बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से छापा मारा। छापामार कार्रवाई के दौरान विजिलेंस विभाग की टीम ने बिजली चोरों को पकड़ा जिसका वीडियो भी विजिलेंस ने बना लिया। इसी बीच अजराड़ा का ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचा जिसने 300-400 ग्रामीणों को इकट्ठा कर विजिलेंस विभाग की टीम को बंधक बना लिया। विजिलेंस विभाग की टीम का कहना है कि इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई और गाड़ी को आग लगाकर फूंकने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने किसी तरह दबंगों के चुंगल से विजिलेंस विभाग की टीम को छुड़ाया।

विजिलेंस विभाग हापुड़ के एई एससी यादव का कहना है कि वह बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से मेरठ के गांव अजराड़ा पहुंचे जहां उन्होंने अर्जुन, जब्बार, शहजाद, संजीव, साजिद, देवकरण, अब्दुल्ला, परवेज, इरफान के यहां बिजली चोरी पकड़ी। मामले से जुड़ा वीडियो भी विजिलेंस विभाग की टीम ने सबूत के तौर पर अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसी बीच गांव अजराड़ा का प्रधान मौके पर पहुंचा और अपने साथियों के साथ विजिलेंस विभाग की टीम को चारों ओर से घेर लिया। विजिलेंस विभाग का कहना है कि इस दौरान उनके साथ गाली गलौज किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। साथ ही ऐई एस सी यादव के दो मोबाइल फोन व टीजी 2 धर्मेंद्र कुमार का एक मोबाइल फोन छीन कर अपने पास रख लिया। ग्राम प्रधान ने धमकी दी कि अनाउंसमेंट करवा कर ग्रामीणों को इकट्ठा कर कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस बीच कहासुनी होती रही और मामला गरमाने लगा। तहरीर के अनुसार ग्राम प्रधान ने विजिलेंस की टीम को चारों ओर से घेर कर कुछ समय के लिए बंधक बना लिया और गाड़ी में आग लगाकर फूंकने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे डायल 112 ने प्रवर्तन दल की टीम को छुड़ाया। इसी बीच आरोपी मौके से कर भाग खड़े हुए जिसके बाद प्रभारी प्रवर्तन दल ने ग्राम प्रधान समेत 24 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763





























