👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी के अंतर्गत मुख्य चौराहे पर लगा बिजली का एक खंभा नीचे से गलने के कारण गिरने वाला था कि गुरुवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर क्रेन की मदद से एक ओर झुके खंभे को दुरुस्त किया और नीचे से वेल्ड किया जिसके बाद खम्भा सीधा होने के पश्चात सभी ने राहत की सांस ली। काकोड़ी बिजली घर से जुड़े इस खंबे से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है जिससे क्षेत्र के कई लोगों को विद्युत सप्लाई की जाती है।
जेसीबी मशीन की मदद से विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और खंभे को क्रेन की सहायता से वेल्ड किया। इसके पश्चात नीचे से वेल्डिंग कर खंभा दुरुस्त किया। इस दौरान टीजी-2 राजकुमार शर्मा, राजेंद्र, कर्मी अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।




























