हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की स्याना रोड पर मंगलवार की दोपहर सड़क पार कर रही एक महिला को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और चालक को अमरोहा के गजरौला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार गढ़ के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी महिला उर्मिला देवी मंगलवार की दोपहर किसी काम से गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौपला पर गई थी। सड़क पार करते समय वैगनआर कार ने महिला को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और अमरोहा के गजरौला क्षेत्र से कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























