👁 0 views Views
सख्ती के बाद 150 जीएसटी फर्मों ने कराया संशोधन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएसटी विभाग द्वारा चलाए गए अभियान की कार्रवाई के डर से 150 जीएसटी फर्मों ने संशोधन कराया है। व्यापार स्थल बदलने के पश्चात पुनः पंजीकरण कराया गया है। दरअसल जनपद में भौतिक सत्यापन के दौरान दर्ज पते पर फर्म ना मिलने से आठ फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 16 मई से 15 जुलाई तक ऑल इंडिया स्ट्राइक अगेंस्ट फेक रजिस्ट्रेशन अभियान चलाकर फर्मों की जांच की गई थी। ऐसे में दर्ज पते पर ना मिलने वाली फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान व्यापार स्थल बदलने वाली डेढ़ सौ जीएसटी फर्मों ने संशोधन करा कर पुनः पंजीकरण कराया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























