हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पुष्पा देवी ने रविवार को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुष्पा देवी का कहना है कि क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे संक्रामक बीमारियां पैर ना पसार सकें।
चेयरमैन पुष्पा देवी वार्ड नंबर-13 में पहुंची और व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान एक जगह जलभराव देख वह रुक गई और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत ही इस समस्या का समाधान कराया जाए।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























