पुलिस की कार्रवाई से खफा अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पर किया हंगामा












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। हापुड़ कचहरी से बाइक पर सवार होकर कप्तान के कार्यालय पहुंचे वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक से मिले अधिवक्ताओं ने कहा कि महिला अधिवक्ता से जुड़े एक मामले में विवेचक जांच में लापरवाही बरत कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि हापुड़ के कप्तान ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी है जो जल्द ही जांच करेंगे।


हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कुछ महीने पहले पिलखुवा निवासी अधिवक्ता हेमलता की मां के साथ दबंगों ने मारपीट की और घर में घुसकर सामान भी चुराया। इसके पश्चात पिलखुवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन जांच में लापरवाही बरती गई। पुलिस अधीक्षक से मिलने के पश्चात विवेचना हापुड़ पुलिस को सौंपी गई। अधिवक्ताओं का कहना है कि मामले में विवेचक लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में उन्होंने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष हाजी ऐनुल हक, संजय कंसल, भोपाल सिंह सिसोदिया, एसपी तोमर, अजीत सिंह,अनिल आजाद, पुरुषोत्तम वर्मा, आशीष जिंदल, दीपक शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur









Related Posts

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

🔊 Listen to this मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343 हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डे के…

Read more

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

🔊 Listen to this परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं,…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से

रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलम्बित

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक

पिलखुवा: रेलवे ट्रैक पर पलटा ट्रक

हापुड़: शुक्रवार आज चार घंटों के लिए कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हापुड़: शुक्रवार आज चार घंटों के लिए कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

पिलखुवा: पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी

पिलखुवा: पुलिस चौकी से ही पुलिसकर्मी का संदूक चोरी
error: Content is protected !!