हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को स्कूल ड्रेस, बैग खरीदने के लिए पैसा डीबीटी किया है जिसके पश्चात बच्चों का फुल ड्रेस में फोटो खींच कर अब अपलोड करना होगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन करने के लिए सभी शिक्षकों को जानकारी दी है।

उच्च अधिकारियों ने बीईओ सहित सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी अभिभावकों से संपर्क कर डीबीटी के पैसे तय सामग्री खरीदने के लिए कहे और ड्रेस में ही बच्चों को स्कूल भेजें। फुल ड्रेस में बच्चों का फोटो भी अपलोड करना होगा।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर






























