हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी गंज निवासी व्यापारी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर महिला समेत दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान व्यापारी को ब्लैकमेल कर उससे 1.60 लाख रुपए भी हड़प लिए।
हापुड़ के मोहल्ला गांधीगंज निवासी विवेक अग्रवाल डिश केबल संचालक हैं जिनका वैशाली कॉलोनी में कार्यालय है। कुछ महीने पहले मोहिनी नाम की एक युवती उनसे काम मांगने आई जिन्होंने युवती को काम पर रख लिया। लगभग डेढ़ महीना नौकरी करने के पश्चात युवती ने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया जिसका व्यापारी ने हिसाब कर सारा पैसा दे दिया। दो महीने बाद युवती ने व्यापारी को मैसेज भेज कर झूठे मुकदमे में फंसाकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इसी बीच आरोपी शाकिर ने महिला का मुंह बोला भाई बताकर व्यापारी से रुपए मांगे। दोनों ने मिलकर 1.60 लाख रुपए वसूल लिए लेकिन धमकियों और रंगदारी मांगने का क्रम जारी रहा जिससे परेशान होकर व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























