जनपद हापुड़ निवासी को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी दीपक चौहान को नोएडा के सेक्टर 142 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसके अन्य साथी निशांत तेवतिया निवासी बुलंदशहर समेत गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। आरोपियों ने नोएडा में एक मैनेजर को गाड़ी में बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।


नोएडा के थाना सेक्टर 142 पुलिस 145 सेक्टर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने दो मोटरसाइकिल आती हुई देखी जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल को पीछे दौड़ा दिया जिसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल गिर गई जिस पर सवार दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाशों के पैर पर गोली लगी जिन्हें घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन मौके से फरार हो गए।


पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल के साथ-साथ 28 जुलाई को कंपनी के प्रबंधक के साथ हुई लूट में लूटे गए रुपयों में से 22 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। बदमाशों पर एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।

Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!