हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहे नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा बनाए गए शौचालय में पानी ना आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां आ रहे लोगों का कहना है कि कई बार तो शौचालय पर ताला लटका होता है जहां कभी भी पानी नहीं आता जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं। आपको बता दें कि मेरठ तिराहा पर स्थित इस शौचालय का इस्तेमाल यात्रियों के साथ-साथ आसपास के दुकानदार व राहगीर भी करते हैं लेकिन इसमें पानी ना आने से लोग बेहद परेशान हैं।
नगर पालिका परिषद हापुड़ की चेयरमैन के पति श्रीपालसिंह का कहना है कि लोगों की समस्या को तुरंत दूर कराया जाएगा।
हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित शौचालय के रखरखाव पर काफी पैसा खर्च किया जाता है। ऐसे में लोगों को असुविधा होना कई सवाल खड़े करता है।
गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























