पुलिस ने तीन वारंटी दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित व आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन वारंटी को उनके मसकन के गिरफ्तार कर लिया है। वांरट जारी होने पर न्यायालय में दाखिल न होने पर हापुड़ देहात पुलिस ने कोटला सादात के कपिल तथा थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने पूठ के भूरा व मोईदीन को घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भूरा व मोईदीन दोनों सगे भाई है और वर्ष-2015 मे हुए खनन अधिनियम के तहत एक मुकद्दमें में आरोपित है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























