तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड़/गाज़ियाबाद में राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान विषयों के शिक्षकों का विज्ञान शिक्षण से सम्बंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार दिनांक-03/08/2023 से प्रारंभ होकर शनिवार दिनांक-05/08/2023 को सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता अंकित कुमार सैनी, अंजलि सिंह एवं अंशू मित्तल ने नवीन शिक्षण पद्धतियों, टी एल एम, एवं शैक्षिक एक्टिविटी के माघ्यम से प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षणार्थियों को सिखाया की किस प्रकार वे अपनी विज्ञान विषय की कक्षा में विज्ञान को सरल व रोचक तरीके से पढ़ा सकते हैं। जिससे विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बढाया जा सके एवं उनमे वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया जा सके।
उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य जितेंद्र कुमार मलिक ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से किया गया जिसके उपरांत वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना द्वारा प्रशिक्षण में सम्मिलित शिक्षकों का उदबोधन किया गया एवं उप-प्राचार्य ज्योति दीक्षित द्वारा प्रशिक्षणर्थि शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी आकांक्षा आर्य, डॉ. मनीषा गौतम, रेनू चौधरी,शशिकांत तिवारी,शालू रानी, प्रदीप कुमार,पिंटू ,सुधीर जायसवाल,सीमा,नन्दकिशोर,पूनम सिंह,शिखा,बबिता, उदेश कुमार का भी विशेष सहयोग रहा ये सभी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!