हापुड़ में जॉब करने वाली रागिनी की हत्या का मामला, मुरादनगर पुलिस ने बिल्डर समेत तीन पर किया मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आदित्य वर्ल्ड सिटी टावर में काम करने वाली नोएडा के गांव चौड़ा निवासी 21 वर्षीय आरोही उर्फ रागिनी का शव मुरादनगर के हिंडन नदी पुल के पास मिला है। मुरादनगर पुलिस ने मृतका की बहन मंजूषा की तहरीर के आधार पर रियल एस्टेट कारोबारी बंटी सिंह, उसकी पत्नी राखी राखी के भाई अमित यादव समेत अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।


तीन अगस्त को रागिनी का शव हिंडन नदी पुल के पास मिला। शव की कनपटी और सीने पर गोली के निशान थे। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या की गई है। मृतका की बहन मंजूर शाह के अनुसार रागिनी हापुड़ में स्थित रियल स्टेट कंपनी आदित्य वर्ल्ड सिटी टावर में बंटी के साथ काम करती थी जो कि बुधवार की रात करीब 11:45 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि साइट पर राखी आई है और राखी का भाई अमित जाटव उसे लेने आया है। इसके बाद वह कार में बैठकर अमित जाटव के साथ चली गई। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को रागिनी की हत्या की जानकारी हासिल हुई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुरादनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Admission Open Now for SA International School : 9258003065








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!