हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन में यातायात कैप्सूल कोष के पांचवें दिन टीआई अमित सिंह टीएसआई विजेंदर पाठक ने पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया। सात दिन के प्रशिक्षण के बाद पुलिस कर्मियों की परीक्षा होगी। पास करने वाले पुलिस कर्मियों को यातायात की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। फिलहाल 28 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिनमें 26 कांस्टेबल तथा दो हेड कांस्टेबल है।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन में सात दिवसीय यातायात कैप्सूल कोष के तहत पुलिस कर्मियों को सात दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार यानी पांचवें दिन टीआई अमित सिंह, टीएसआई विजेंदर पाठक के साथ हेड कांस्टेबल सुमित ने भी पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जिसके पश्चात पुलिस कर्मियों की परीक्षा होगी।

























