अवैध हथियार सप्लायर्स से हथियारों का जखीरा मिला










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक वायरल हुई वीडियो को संज्ञान में लेकर बदमाशों को अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बंदूक, एक रायफल, 18 तमंचे, एक अधबना तमंचा, तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपी गुंडों को 4 से पांच हजार रुपए में तमंचा तथा बंदूक व रायफल सात से दस हजार रुपए में बेचते थे। पकड़े गए बदमाश जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र से अवैध शस्त्रों को खरीद कर लाते थे और आन डिमांड गुंडों को सप्लाई करते थे। बता दें कि पकड़े गए एक आरोपी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिससे लोगों में दहशत की स्थिति बनी हुई थी। वीडियो में आरोपी तीन हथियारों के साथ रील बनाता हुई दिखाई पड़ रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ पुलिस को एक इनपुट मिला था कि क्षेत्र में दो युवक हथियार सप्लाई कर रहे है। इस इनपुट को स्टीक मानकर थाना बहादुरगढ़ में तैनात दरोगा धर्मेंद्र सिंह, वासुदेव सिंह, कुसुमपाल सिंह व प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ शनिवार को चैकिंग कर रहे थे कि गांव पसवाड़ा में स्थित ठेका देशी शराब के पास दो हथियार सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश गांव पसवाड़ा के सोनू पुत्र इलियास, व सतवीर उर्फ लाला पुत्र जयपाल सिंह है। पकड़े गए बदमाशों का निशान देही पर अवैध हथियारों को जखीरा बरामद किया है। हथियार सप्लायर सोनू इससे पूर्व भी अवैध शस्त्रों के धंधे में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस ने समक्ष स्वीकार किया कि वे आर्थिक लाभ कमाने के लिए थाना किठौर क्षेत्र से अवैध शस्त्र लाकर गुंडों को सप्लाई करते थे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, गढ़ क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम आदि उपस्थित थे।

हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!