हापुड़: बिजली चोरी करने वाले व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज










हापुड़: बिजली चोरी करने वाले व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के प्रवर्तन दल ने हापुड़ के पक्का बाग निवासी खाद्यान्न व्यापारी राजेंद्र कुमार पुत्र गंगा चरण के यहां बिजली चोरी पकड़ी है जिसके बाद विजिलेंस विभाग की टीम ने राजेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस विभाग ने संबंधित लाइनमैन को बुलाकर अवैध केबल को विच्छेद कराया और जॉइंट केबिल को कब्ज़े में लेकर जेई कार्यालय में सुरक्षित जमा करा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ की बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को सूचना मिली कि हापुड़ के पक्का बाग में एक स्थान पर बिजली चोरी की जा रही है। इसके बाद विजिलेंस विभाग के सहायक अभियंता एससी यादव, प्रभारी प्रवर्तन दल शफीक अहमद ने अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ खाद्यान्न व्यापारी राजेंद्र कुमार के पक्का बाग स्थित प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को छापा मारा जहां विभाग ने बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई और व्यापारी इकट्ठा हुए। सूत्रों ने बताया कि स्वीकृत संयोजन की इनकमिंग केबल में मीटर से पहले कट लगाकर दो कोर काली डोरी जोड़कर 7.428 किलोवाट एक विद्या में चलता पाया गया। राजेंद्र द्वारा वेंटिलेशन विंडो के पास कट लगाकर चोरी करते हुए पाया गया। इसके बाद विजिलेंस विभाग की टीम ने व्यापारी राजेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है।

मौके पर विभाग ने संबंधित लाइनमैन को बुलाकर जॉइंट केबिल जब्त कर ली। साथ ही थाना एंटी पावर हाउस में मुकदमा दर्ज कराया है। एससी यादव प्रवर्तन दल की इस कार्रवाई के दौरान एसडीओ प्रथम विपिन कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विजेंदर, हेड कांस्टेबल सोहन वीर, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार, हेड कांस्टेबल सुमित, टीजी धर्मेंद्र कुमार, टीजीटू बिशंबर दयाल आदि उपस्थित रहे।

125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205








Related Posts

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व जर्जर तारों से लोग परेशान हैं और औद्योगिक उत्पादन व…

Read more

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जनपद न्यायालय परिसर हापुड़ में रविवार, 22 फरवरी-2026 को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के तत्वाधान…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट
error: Content is protected !!