हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार की सुबह हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गढ़मुक्तेश्वर के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल उठे। अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का यह क्रम जारी रहेगा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
गढ़मुक्तेश्वर में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली ही है। साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

























