हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री भैरव मंदिर पदाधिकारियों की वजह से एक बार फिर चर्चाओं में है। मंदिर के दान और चंदे की धनराशि को लेकर पूर्व और मौजूदा कमेटी एक बार फिर आमने-सामने आ गई है। गुरुवार की शाम पूर्व और मौजूदा कमेटियों के पदाधिकारियों में लात-घूंसे चले गए। शोर सुन कर मंदिर में मौजूद भक्त इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में कार्रवाई की है।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई:
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सचिन, नीरज, रवि, राहुल, धीरज, राहुल वर्मा, सौरभ, निशु तथा अन्य पक्ष के आकाश, अज्जू, नितिन, शुभम, नीटू, आनंद तथा कृष्णा के खिलाफ 151 में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
चंदे को लेकर विवाद:
आपको बता दें कि पूर्व और वर्तमान कमेटी में मंदिर के दान और चंदे की राशि को लेकर विवाद चला रहा है जिसने गुरुवार की शाम को तूल पकड़ लिया और दोनों ही पक्ष मंदिर परिसर में आपस में भिड़ गए। इससे मंदिर में मौजूद भक्तों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























