हापुड़: आम की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वन विभाग ने एक बार फिर प्रतिबंधित लकड़ियों की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए आम की लकड़ियों से भरे एक कैंटर को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान वन विभाग ने कैंटर को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वन विभाग के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल का कहना है कि किसी भी सूरत में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फॉरेस्ट रेंजर इससे पहले भी आम की लकड़ी से भरे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं जिनका कहना है कि कार्रवाई का यह दौर लगातार जारी रहेगा।
वन विभाग की टीम गुरुवार की रात दिल्ली रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने त्रिपाल से कवर होकर जा रहे एक कैंटर को रुकने का इशारा किया। विभाग ने जब मामले की जांच शुरू की तो आम की लकड़ियां कैंटर में भरी हुई थी जिसके दस्तावेज मांगने पर चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके पश्चात वन विभाग के अधिकारी कैंटर को कब्जे में लेकर दफ्तर ले आए और कार्रवाई शुरू कर दी। आपको बता दें कि हापुड़ की जरौठी रोड इन दिनों चर्चाओं में है जहां अवैध रूप से लकड़ियों का कटान किया जा रहा है। वन विभाग इससे पहले जरौठी रोड पर अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है।

125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!