आगामी 9 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक










आगामी 9 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): आगामी 9 सितम्बर-2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बुधवार को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी/अपर जिला जज, हापुड़ डा० रीमा बंसल की देखरेख में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ श्रीमति छाया शर्मा के द्वारा किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित जिला प्रबंधक लीड बैंक, केनरा बैंक प्रीत विहार को बैंकों की रिकवरी से संबंधित मामलों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर निपटाने एवं जो वाद संबंधित न्यायालयों में लंबित है उन्हें चिन्हित कराकर नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया जिससे ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण किया जा सके। इसके साथ-साथ यह भी निर्देशित किया गया कि पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये वादों के सैटलमेंट पेपर भी अन्दर 3 दिन गठित पीठ के सक्षम अधिकारी से हस्ताक्षर कराने हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ को प्राप्त करा दे।माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.09.2022 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय हापुड़ तथा जनपद के समस्त बाह्य न्यायालयों व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। बैठक में प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक श्री रमेश कुमार, शाखा प्रबन्धक पंजाब नेशनल बैंक, श्री नवीन प्रकाश, शाखा प्रबन्धक, यूनियन बैंक अॉफ इंडिया, श्री सतीश शर्मा, शाखा प्रबन्धक बैंक अॉफ बडौदा, श्री महीपाल सिंह, शाखा प्रबन्धक, इंडियन बैंक, श्री सुरेश पाल, सेंट्रल बैंक अॉफ इंडिया, श्री गौरव त्रिपाठी एवं केनरा बैंक से विनय कुमार उपस्थित रहे।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!