हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में बुधवार को अचानक तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इलाके में जबरदस्त बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि हापुड़, बाबूगढ़, पिलखुवा समेत अन्य इलाकों में तेज धूप निकली हुई है। अनुमान है कि हापुड़ समेत अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होगी।

गढ़मुक्तेश्वर में बुधवार की सुबह तेज धूप निकल आई जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर के समय करीब 1:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घटा छा गई। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू होने लगी और क्षेत्र में जलभराव भी हो गया।
संभावना है कि हापुड़ समेत अन्य इलाकों में भी तेज बारिश होगी और आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063


























