हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर में चोरों ने बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया और भारतीय सेना में कैप्टन के घर धावा बोलकर लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। कैप्टन के घर से चोरों ने गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

गांव अनवरपुर निवासी अशोक तोमर रिटायर्ड इंजीनियर है जिनका इकलौता बेटा नितिन तोमर भारतीय सेना में कैप्टन है जिसकी तैनाती पंजाब में है। नितिन की पत्नी सोनम राणा दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के रूप में तैनात हैं। कैप्टन नितिन तोमर के पिता अशोक तोमर व माता धनेश तोमर दिल्ली स्थित मकान में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि परिवार हर हफ्ते गांव अनवरपुर आकर अपने मकान की साफ-सफाई करता है। शनिवार की रात चोर किसी समय छत के रास्ते मकान के भीतर दाखिल हुए जिन्होंने जाल तोड़कर घर में प्रवेश किया और हजारों रुपए की नकदी, लाखों रुपए के गहने चुरा कर ले गए। पड़ोसियों ने जब जाल कटा देखा तो परिवार को मामले से अवगत कराया जिसने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

































