Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सबली में प्रदेश का पांचवा और मेरठ मंडल का पहला इंडस्ट्रियल प्लेस पार्क बनने जा रहा है। पार्क को विकसित करने की तैयारी चल रही है। दिल्ली के उद्योगपति अरुण धीर ने 12.5 एकड़ भूमि में इंडस्ट्रियल प्लेस पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रोजेक्ट पर करीब एक हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा जहां 35 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति से इंडस्ट्रियल प्लेस पार्क को स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही 10 विभागों से एनओसी भी मिल चुकी है।
पांच हजार को मिलेगा रोजगार:
इंडस्ट्रियल प्लेस पार्क में करीब 35 नए नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी जहां पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टर्स समिट में जनपद हापुड़ में देश-विदेश की करीब 300 कंपनियों ने करीब 37 हजार करोड रुपड़ निवेश के प्रस्ताव दिए थे। इंडस्ट्रियल प्लेस पार्क बनने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
12.5 एकड़ में इंडस्ट्रियल प्लेस पार्क स्थापित होगा जहां सड़क, पानी, नाली, बिजली लाइन, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था की जाएगी। 35 फैक्ट्रियों के प्लांट बनाए जाएंगे जहां उद्योग लगाने के लिए कोई भी उद्यमी प्लॉट खरीद सकता है या फिर किराए पर ले सकता है। दिल्ली के उद्योगपति ने इंडस्ट्रियल प्लेस पार्क बनाने का प्रस्ताव दिया था जिसे डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने पास कर दिया है। साथ ही 10 विभागों की एनओसी मिल चुकी है। अब 11 अगस्त को सीएम योगी पार्क को अपनी हरी झंडी देंगे।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT






























