हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ की चेयरमैन सुधा देवी ने मोहर्रम जुलूस का फीता काटा। यह मोहर्रम खलीफा गोश मोहम्मद अखाड़ा जीत कर लाए थे। लगभग 100 साल पहले उन्हीं की याद में नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में मोहर्रम निकाला जाता है। मोहर्रम जुलूस में हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई की तस्वीर भी देखाई दी। यह मोहर्रम जूलुस छोटी मस्जिद से बाबा साहब की प्रतिमा पर उसके बाद बड़ी मस्जिद पर पहुंचा जहां उस्तादों , खलीफा, बाबूगढ़ कोतवाल शीलेश कुमार, EHAPUR NEWS के पत्रकार अमित कुमार को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चेयरमैन पति राजीव कुमार, अशरफ खान, कलवा, मुकेश अग्रवाल, सुनील वर्मा, दीपक, सभासद, अनीश मिस्त्री , गौतम ,बंटी , रफीक, इमरान, वसीम, नसीब ,कादिर नेताजी ,आरिफ ,पंकज गर्ग भौला,आशु ,अयूब ,डॉक्टर संजीव ,साहिल ,कालीचरण, कलुआ भाई ,अनीश चौधरी अयूब बाबूगढ़ नगर पंचायत के सभासद भी उपस्थित रहे।






















