हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में एलिवेटेड रोड के नीचे चंडी मंदिर के पास सड़क पर पड़ी कतरंग में रविवार की रात करीब आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास खड़े दो ट्रकों पर भी खतरा मंडराने लगा लेकिन दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के पश्चात समय रहते आग पर काबू पाया जिससे दो बड़े वाहन जलने से बच गए। इस दौरान काला धुआं उठता देख लोगों में दहशत मच गई। वातावरण भी प्रदूषित हो गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि पिलखुवा के फ्लाईओवर के नीचे पड़ी कतरंग ने आग पकड़ ली। वहीं पास में दो ट्रक खड़े थे। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पिलखुवा की दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी सचिन बालियान, एलएफएम संजीव कुमार त्यागी, चालक संजीव कुमार ने दमकल की पूरी यूनिट के साथ कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया।






















