👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ स्टार परिवार द्वारा जुलाई माह में जन्मे लायन सदस्यों व बच्चों का जन्मदिन एवं वर्षगाँठ वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया गया। इस दौरान भोजन की सेवा की गयी। उपस्थित सभी लायन सदस्यो व बच्चो ने अपने हाथों से भोजन परोस कर वृद्धजनों को भोजन करवाया।
वृद्धजनों ने सभी बच्चों को सुख-शांति, लम्बी उम्र व यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। सभी बुजुर्ग इस सेवा भाव से बहुत ही ख़ुश दिखाई दे रहे थे।
सेवा कार्य में प्रधान लायन राजीव गर्ग ,सचिव लायन नितिन कुमार गर्ग ,कोषाध्यक्ष लायन विशाल मलहोत्रा,लायन अनुराग गर्ग आदि उपस्थित रहे ।



















