हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की चंडी रोड पर बाइक पर जा रहे दो युवकों की सड़क पर टहल रहे एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में विवाद हो गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को समझाने का प्रयास किया किसी ने एक ना सुनी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की रात का है जब चंडी रोड पर तीन लोगों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक ने शराब पी हुई थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दो नाबालिक हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063


























