👁 1 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खीचरा में एटीएस द्वारा 16 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस तथा खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग क्षेत्र में जाकर रोहिंग्या परिवारों की पहचान कर रहा है। बताया जा रहा है कि जिन रोहिंग्याओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया वह मुफ्त राशन ले रहे थे और उनके पास मोबाइल फोन भी थे। ऐसे में विभाग यह भी पता कर रहा है कि यह कैसे संभव है?
विभाग की रडार पर फिलहाल वह लोग हैं जिन्होंने बिना सत्यापन कराए और बिना सूचना दिए रोहिंग्या परिवारों को शरण दी हुई है। विभाग परिवारों की पहचान कर रहा है। इसी के साथ आसपास के गांव में भी जांच जारी है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर























