हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ उपखंड कार्यालय तृतीय क्षेत्र में बिजली चोरी की चेकिंग के नाम पर अधिकारियों पर लगे उगाही के आरोपों के मामले में जांच तेज हो गई है। मुख्य अभियंता बुधवार को गांव पटना मुरादपुर पहुंचे जहां उन्होंने कार्रवाई के दस्तावेज खंगाले। साथ ही महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए। अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में जांच में लापरवाही न बरती जाए।
बुलंदशहर से मुख्य अभियंता बुधवार को सीधे पटना मुरादपुर पहुंचे और चेकिंग संबंधी दस्तावेजों की जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। ज्ञात हो कि भाकियू के आवास पर एक सप्ताह तक किसानों ने पटना मुरादपुर बिजली घर पर धरना दिया था। एसडीओ पर जरौठी के ग्रामीण से चेकिंग के नाम पर एक लाख रुपए की वसूली का आरोप भी लगाया था। शिकायत के आधार पर एसडीओ तृतीया को उनके पद से हटाकर सहायक अभियंता राजस्व का पदभार सौंपा गया था। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205 





















