👁 1 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में स्थित दयावती कॉलेज ऑफ लॉ में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब गार्डरूम के टीन शेड में अजगर बैठा हुआ दिखाई दिया। शिक्षकों ने आनन-फानन में वन विभाग की टीम के मामले से अवगत कराया। कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। कॉलेज के स्टाफ का कहना है कि गार्ड रूम में टीन शेड बना हुआ है जहां अजगर देख सभी के होश उड़ गए।
अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अजगर करीब छह फीट लंबा है जिसे पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।





















