👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एक बेटी दहेज लालची ससुरालियों की शिकार हुई है और उसने मायके में शरण पाई है। हापुड़ महिला थाना पुलिस ने दहेज के कथित लालचियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है।
गांव दौमी की एक बेटी का विवाह बिजौली के सुमित त्यागी के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुरालिए बलेनों गाड़ी की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। मांग पूरी न होने के कारण ससुरालिए आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। अब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेटी के पति सहित नौ ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।



























