👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अन्तर्गत एक कैपिटल फीड दुकान का शटर तोड़ कर बदमाश लाखों रुपए का माल व नकदी चोरी कर ले उड़े।
चंडी रोड हापुड़ के नीरज अग्रवाल की ततारपुर मोड़ पर केशव कटिल फीड नाम से दुकान है। रात में किसी वक्त बदमाश आए और शटर का ताला तोड़कर दस टीन सरसों तेल, बैटरी, इन्वर्टर तथा दो हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नीरज ने बताया कि उसकी दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है परन्तु बदमाश नहीं पकड़े गए हैं।






















