हापुड, सीमन (ehapurnews.com ): जनपदीय एसओजी टीम व थाना पिलखुवा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने वाहन चोरों के कब्जे से दिल्ली से चोरी गयी एक क्रेटा कार, दो बैट्री व वाहन चोरी करने में प्रयुक्त औजार तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।पकड़े गये आरोपी विभिन्न राज्यों व दिल्ली एनसीआर में जाकर लग्जरी कारों की रैकी करते थे और फिर मौका पाकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि की मदद से चिन्हित कारों को चोरी करते थे।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आसिम शातिर किस्म का अपराधी व वाहन चोर है जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़ व मेरठ में चोरी, हत्या का प्रयास व गैंगस्टर एक्ट आदि के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आसिम गांव किठौर का तथा जनपद मेरठ के थाना किला परीक्षित गढ के गांव खजूर का मौ हसीन है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































