हापुड़,सीमन (ehapurnews.com ): हापुड कोतवाली पूलिस का पत्थरबाजों की धर पकड़ का अभियान जारी है जिससे आरोपियों के परिवार जनों में हड़कंप मचा है।पुलिस ने बीस वें पत्थरबाज को गिरफ्तार कर यह सिध्द कर दिया है कि एक एक करके सभी आरोपी जेल जाएंगे जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस का दबीश देना जारी है।हापुड पुलिस ने रात भी दबिश दी।
बता दें कि दो जुलाई को मौहल्ला ब्रह्मनान में मामूली बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध पथराव किया था।इस मामले में दो एफआईआर दर्ज है।
थाना हापुड नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत मौ0 ब्रह्मनान में दो पक्षों में घटित मारपीट व झगड़े की घटना में फरार व वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी मौहल्ला किला कोना का अकरम का बेटा तोसीफ है।अभी भी करीब पचास लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है।जिन्हें पुलिस चिन्हित करने में जुटी है।
हापुड़ में खुल गया है Manoj’s Khana Khajana (Family Restaurant): 9027687520

































