हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कारगिल युद्ध के दौरान जनपद हापुड़ के गांव उदयपुर निवासी चमन सिंह 13 जून 1999 को देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले चमन सिंह को बुधवार को कारगिल विजय दिवस पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही उनकी गौरवगाथा के किस्से सुनाएं। इबीएस बाबूगढ़ के ब्रिगेडियर संजय भल्ला के निर्देश पर मेजर एकनाथ, जेसीओ रविंद्र सिंह ने वीर सपूत चमन सिंह के गांव पहुंचकर उनके बलिदान को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गई।
चमन सिंह पुत्र दलपत सिंह 1984 में सेना में भर्ती हुए जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपने साथियों के साथ तोलोलिंग चोटी पर चढ़ाई कर दुश्मनों को ढ़ेर किया। देश की रक्षा करते समय वह शहीद हो गए। शहीद लांस नायक चमन सिंह के गांव में उनकी प्रतिमा और समाधि है जहां शहीद की पत्नी शकुंतला देवी, पूर्व सैनिक मनवीर सिंह, गोपीचंद, सुंदर सिंह, समर पाल, शाहिद अली, आदिल, महेंद्र पाल सिंह तथा विवेक आदि उपस्थित रहे जिन्होंने शहीद के बलिदान को याद किया।




























