हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित तहसील चौपले के पास एक कार बुधवार की दोपहर क्षतिग्रस्त नाले में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ी को धकेल कर बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

आपको बता दें कि मानसून के दौरान आई जोरदार बारिश के चलते कुछ दिन पहले तहसील चौपले के पास स्थित सूरी इलेक्ट्रिक के बाहर सड़क धंस गई थी। कई दिन बीतने के बाद भी अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त नाले को दुरुस्त नहीं किया। अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक कार सवार जैसे ही नाले के पास पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को पीछे की ओर धकेला जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur























