👁 0 views Views
समाज सेविका बीना वर्मा का सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ब्यूटीसियन, मेहंदी, सिलाई आदि का निशुल्क प्रशिक्षण देने वाली समाज सेविका बीना वर्मा को आल इंडिया गोल्डन लाइनेस क्लब हापुड़ विराट ने सम्मानित किया। क्बल की अध्यक्ष ममता शर्मा व सचिव दीपाली कंसल ने कहा कि बीना वर्मा हापुड़ की वह शख्सियत है जिन्होंने सैकड़ों बालिकाओं व महिलाओं को आजीविका के कार्यो ब्यूटीशियन, मेहंदी, सिलाई, आदि का निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाया है। क्लब ऐसी शख्सियत का सम्मान कर गौरव महसूस कर रहा है। इस अवसर पर अर्चना कंसल, सुनीता आदि उपस्थित थी।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536






























