हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को हुई दो घंटे की बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। हापुड़ का गोल मार्केट, मीनाक्षी रोड, चैनापुरी, न्यू कासिमपुरा, चंडी रोड, अतरपुरा चौराहा आदि क्षेत्र पानी से पूरी तरीके से लबालब हो गए। जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोल मार्केट की कुछ दुकानों में तो पानी भी भर गया। नाले की सफाई ना होने की वजह से यह हालात बने हैं। नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा किए गए तमाम वादे दो घंटे की बारिश में धड़ाम हो गए।

हापुड़ के विभिन्न क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब छह बजे बारिश शुरू हुई। दो घंटे लगातार मेघ बरसे। इस दौरान हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहन भी पाने में फंस गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह जलभराव की समस्या के आदी हो चुके हैं क्योंकि कोई भी जिम्मेदार उनकी समस्या का समाधान नहीं करा पाया है। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होगी।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






























