हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी डॉक्टर ए. के. सिंह के नाम से मेरठ के किठौर में गढ़ रोड पर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन है जिसे मेरठ के स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। बताया जा रहा है कि सेंटर की एक रिपोर्ट में अल्ट्रासाउंड कराने गए युवक को गर्भवती दर्शा दिया जिससे जुड़ा वीडियो वायरल हुआ और वायरल वीडियो के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया।
आपको बता दें कि एक युवक गढ़ रोड पर स्थित स्माइल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने गया। जब रिपोर्ट आई तो देख कर वह चौंक गया। रिपोर्ट में युवक को गर्भवती दर्शाए गया। अनियमितताओं की शिकायत मिलने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। इस दौरान जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























