हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी के फेस वन में संचालित लोहा गलाने की एक फैक्ट्री को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि फैक्टरी पर एक करोड़ 26 लाख रुपए का बिजली का बिल बकाया था। ऐसे में तहसील प्रशासन ने मैसर्स महक मेटल प्राइवेट लिमिटेड को सील कर कार्रवाई की है।

नायब तहसीलदार वैशाली ऐहलावत के अनुसार धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में पवन गर्ग निवासी पंजाबी बाग दिल्ली की फेस वन के जी ब्लॉक में लोहा गलाने की फैक्ट्री है। पवन गर्ग ने अपनी फैक्ट्री पश्चिम विहार दिल्ली के रहने वाले पवन गुप्ता को तीन साल पहले बेची थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री पर ऊर्जा निगम का बिल बकाया है। भुगतान करने के नोटिस भी जारी किए गए हैं। बिल जमा न करने पर फैक्ट्री को सील कर दिया है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT

































