हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर पर बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए जबकि मयूरी चालक मौके से रिक्शा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी में लेकर हापुड़ की रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल पहुंची जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से साइड हटवाया।

मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय नवाब पुत्र नजमुद्दीन निवासी दादरी गौतम बुद्ध नगर अपनी पत्नी बगेजा और 22 वर्षीय डायना पुत्री याद मोहम्मद के साथ बाइक पर सवार होकर गढ़ से दादरी की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक हाफिजपुर क्षेत्र के सोना के पास पहुंची तो मयूरी और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि नवाब गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से मयूरी चालक भाग खड़ा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























