हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और टोल कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि टोल कर्मी लगातार बदसलूकी कर रहे हैं। परिवार के सामने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में टोल कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। धरने पर बैठे किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक लापरवाह टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी वह धरने पर डटे रहेंगे।

युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने टोल कर्मियों को चेतावनी दी है कि किसानों व संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्रता ना करें। यदि कोई टोल कर्मी गलत व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ वह प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:





























