हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को मेरठ से आई आतंकवादी निरोधी दस्ते की टीम ने 16 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार कर लिया जिनमें से तीन नाबालिक हैं। गिरफ्तार किए गए रोहिंग्या मुसलमानों को छह घंटे की पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कराया और न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में अन्य रोहिंग्या मुसलमानों के होने की आशंका को देखते हुए जांच जारी है। पूछताछ के दौरान रोहिंग्या मुसलमानों ने कई खुलासे किए हैं।

चार साल से रह रहे थे:
सात सदस्यीय टीम सोमवार की सुबह जब धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा पहुंची तो उसने 16 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार कर लिया जो पिछले चार वर्षों से गांव में रहकर मजदूरी करते थे। अवैध रूप से रह रहे इन रोहिंग्या मुसलमानों से ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ जो भारत आकर बनवाया गया हो। पुलिस ने रोहिंग्या मुसलमानों से करीब छह घंटे की पूछताछ की। बताया जा रहा है कि यह सभी फैक्ट्रियों में मजदूरी या कूड़ा बीनने का कार्य करते हैं।
कोर्ट में किया पेश:
रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेजा गया है। इसी के साथ टीम ने अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की पड़ताल भी शुरू कर दी है। फिलहाल क्षेत्र में और भी रोहिंग्याओं के होने की उम्मीद है।
मेरठ से भागकर आए हापुड़ :
सूत्र बताते हैं कि यह रोहिंग्या मुसलमान मेरठ से भागकर धौलाना क्षेत्र के गांव खिचड़ा आए थे जो कि चार वर्षों से यहां अवैध रूप से रहकर मजदूरी कर रहे थे। फैक्ट्रियों में काम कर आसपास के मकानों में वह किराए पर रह रहे थे। सोमवार को मेरठ से आई एटीएस की टीम ने धौलाना पुलिस के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया।

बांग्लादेश से हुए भारत में दाखिल :
पूछताछ के दौरान रोहिंग्या मुसलमानों ने बताया कि वह कोलकाता के रास्ते भारत आए थे। वह म्यांमार के रहने वाले हैं। बांग्लादेश के रहने वाले दो लोगों ने उन्हें भारत में प्रवेश कराया था।
यह हुए गिरफ्तार:
आपको बता दें कि एटीएस की कार्रवाई के दौरान 35 वर्षीय जन्नतउल्लाह, 18 वर्षीय अयास, अजीमुल्ला, समसुल व रियास, 20 वर्षीय फैयाज, 58 वर्षीय आलम व नबी हुसैन, 44 वर्षीय दिल मोहम्मद, 30 वर्षीय नूर मोहम्मद, 40 वर्षीय मोहम्मद रफीक, 56 वर्षीय नूर आलम, 32 वर्षीय रुकवान समेत तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063

































