हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सबली में स्थित सिद्धपीठ सबली मंदिर में रविवार को प्रसादी का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। प्रसादी के समय चल रहे भजनों से माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। गांव सबली के साथ-साथ हापुड़ शहर से भी कई श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपनी आस्था का परिचय देते हुए प्रसाद ग्रहण किया
हापुड़ निवासी टोनी शर्मा आरके प्लाजा ने बताया कि सावन में हर वर्ष वह प्रसादी का आयोजन करते हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सबली मंदिर में प्रसादी का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, शहर अध्यक्ष विनीत दीवान, हापुड़ नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन मालती भारती, भाजपा नेत्री राखी शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

























